एकतरफा प्यार में युवती का मर्डर, परिजन बोले: आरोपी शादी के लिए कर रहा था परेशान

जयपुर शहर में एक युवती का शव अपने घर में संदिग्ध हालत में मिला। परिजन जब घर पहुंचे तो लड़की की कलाई कटी हुई थी। अब उनका कहना है कि लड़की की हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था। इधर, पुलिस ने देर रात आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर की बताया जा रही है। पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर के सेक्टर-13 की रहने वाली काजल (18) 12वीं की स्टूडेंट थी। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। परिजन जब घर पहुंचे तो युवती की कलाई कटी हुई थी। फर्श पर भी खून से बिखरा हुआ था। परिजन उसे लेकर जयपुरिया अस्पताल पहुंचे। तब तक काजल की मौत हो चुकी थी।
कॉलोनी का युवक सना हुआ था खून से
परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले राहुल धोबी पर हत्या का आरोप लगाया था। राहुल सेक्टर 13 में रहता है। जिस समय युवक घर से निकला उसके हाथ और कपड़ों पर खून लगा था। लेकिन, कॉलोनी का युवक होने के कारण उस पर किसी का शक नहीं गया। जब परिजन घर पहुंचे तो युवती की हालत देख चीख पुकार करने लगे। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजन बोले: शादी के लिए कर रहा था परेशान
युवती के पिता की सब्जी की दुकान है। काजल की बड़ी बहन कोमल ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक राहुल धोबी युवती को परेशान किया करता था। जबरन युवती पर शादी का दबाव भी बना रहा था।वह उसे कई समय से परेशान भी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि राहुल ने ही काजल के हाथ की नस काट उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *