बीकानेर। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी लायनेस क्लब शहर के मुख्य बाजार में वॉशरूम बनाएगा। इसकी पहल करते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला कलक्टर से मुलाकात कर इसके लिये भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की। क्लब अध्यक्ष मधु खत्री की अगुवाई मिले प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को बताया कि तोलियासर भैरूजी की गली के आसपास अगर प्रशासन की ओर से जमीन मुहैया करवा दें तो क्लब महिला वॉशरूम का निर्माण कर इसके रखरखाव की जिम्मेदारी उठाने को ेतैयार है। खत्री ने कहा इस वॉशरूम का मालिकाना हक नगर विकास न्यास के पास रखा जावें। इस पर जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए जल्द ही इस संदर्भ में कार्यवाही की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में यशी शर्मा,सुहानी शर्मा,सीमा कथूरिया,बीना राठौड़,सीमा माथूुर,रमा माथुर,मिथलेश,बबीता राठी शामिल थी।
Related Posts
बीकानेर एसीबी की कार्रवाई : रिश्वत लेते पटवारी को किया ट्रैप
बीकानेर।एसीबी ने रिश्वत लेते पटवारी को ट्रैप किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा कस्बे…
दिल्ली वालों आई लव यू : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्ली वालों को आई लव यू बोलकर संबोधित किया। इस दौरान…
बीकानेर : गर्भवती महिला की मौत के बाद आई कोरोना जांच रिपोर्ट, देखे खबर
बीकानेर। श्रीगंगानगर जिला अस्पताल से रेफर की गई गर्भवती की बीकानेर पीबीएम अस्पताल में इलाज…
