देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर । शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में महिला के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात,घटना सीसीटीवी में कैद। शहर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी इलाके का है। जहां एक महिला से दिन दहाड़े मोटरसाइकिल सवार गले से चैन खींचकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि पांच नं सेक्टर में बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएं दो युवकों ने चैन स्नेचिंग की। जिसके बाद महिला चिल्लाती हुई उन युवकों के पीछे काफी दूर तक दौड़ी भी। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मोटरसाइकिल सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि तीन दिन पहले कोटगेट थाना इलाके में भी दिन दहाड़े एक महिला से भरे बाजार में चैन स्नेचिंग की थी।
Related Posts
लापरवाही बरतने पर पटवारी निलम्बित,जिला कलेक्टर मेहता ने की कार्रवाई
बीकानेर । खाजूवाला तहसील के पटवार मंडल 3 पीडब्ल्यूएम के पटवारी लीलाधर को बार-बार समझाने…
अभियंता चौधरी ने महिलाओं के कपड़ों में छुपा रखे थे लाखों रुपये, एसीबी ने बरामद किये
बीकानेर। राजस्थान के सीकर जिले की एसीबी टीम ने बीकानेर के नोखा के सार्वजनिक निर्माण…
गला काटकर युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली लाश
हनुमानगढ़ जिले के टाउन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश घर से करीब 1…
