गायब हुई शेरनी ‘सृष्टि’, कई इलाकों में दहशत, पढ़े खबर

जयपुर, में इकलौती शेरनी सृष्टि गायब हो गई है। बीते 24 घंटों से सृष्टि एंक्लोजर में नहीं आई है। इसके बाद वन विभाग की टीमें 28 हेक्टेयर में फैले नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में सृष्टि को ढूढ़ने में जुटी हुई हैं। शेरनी के गायब होने की जानकारी मिलते ही शहर से लगते कई क्षेत्रों में डर का माहौल है।

आबादी क्षेत्र में जाने का डर!
तीन साल की सृष्टि के गायब होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ आम आदमी भी काफी परेशान है। क्योंकि बारिश की वजह से फेंसिंग क्षेत्र में कई बार मिट्टी ढहने से दीवार टूटने के साथ ही जमीन में गड्डा हो जाता है। ऐसे में अगर सृष्टि वन क्षेत्र से बाहर निकल गई है तो बड़ी अनहोनी की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, बायोलॉजिकल पार्क के नजदीक ही आमेर, सिस्यावास, कुंडा, कूकस घनी आबादी क्षेत्र है। दरअसल, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की लॉयन सफारी में शेरनी सृष्टि को शेर त्रिपुर के साथ रखा गया था। बीते 24 घंटे से त्रिपुर अकेला ही सफारी में नजर आ रहा था। इसके बाद रविवार देर शाम से ही वन विभाग की टीम ने सृष्टि की खोजबीन तेज कर दी थी। अब तक शेरनी का पता नहीं लग पाया है। पार्क में सृष्टि के साथ दो लॉयन त्रिपुर व तेजस हैं।

गुजरात के जूनागढ़ से जयपुर लाया गया था
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत डेढ़ साल की सृष्टि को गुजरात के जूनागढ़ से जयपुर लाया गया था। तब से सृष्टि जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की शान बन गई थी। सृष्टि बायोलॉजिकल पार्क की इकलौती शेरनी थी। जिसे शेर त्रिपुर के साथ जोड़ी बनाकर लॉयन सफारी में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *