बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक युवती से धोखाधड़ीपूर्वक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिवादिया ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह मामला खाजूवाला के चक 3 पीएचएम का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि हरजिन्द्र पुत्र ईशरसिंह मेरे घर आये और मुझसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म व अप्राकृतिक मैथुन किया। इस काम में इसके साथ दो अन्य आरोपियों ने भी सहयोग किया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच थानाधिकारी रमेश सर्वटा कर रहे है।
Related Posts
समाजिक सुरक्षा योजना शिविर आयोजित
बीकानेर। बीकानेर पूगल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मंे बुधवार को सामाजिक सुरक्षा योजना…
गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री जाटव बीकानेर में
बीकानेर। गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग…
