भरतपुर की पहाड़ी थाना पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को उसके घर से बहला फुसला कर ले गया था। आरोपी नाबालिग को सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया कल देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। नगर थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने पहाड़ी थाने में अपनी बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। व्यक्ति ने पुलिस को बताया था की अरबाज उन्हीं के गांव के रहने वाला है। आरोपी बच्ची को घर से बहला फुसला कर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर आकर पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की, लेकिन पुलिस ने कल देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म करने का जुर्म कबूल किया है।