बीकानेर। जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत 7 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचेंगे। शेखावत स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में केन्द्रीय छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। केन्द्रीय छात्र संघ सचिव धीरेन पटेल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका तथा समाजसेवी सत्यनारायण भारद्वाज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसकेआरएयू कुलपति प्रो. रक्षपाल सिंह करेंगे।
Related Posts
बीकानेर : सोमवार को जारी हुई कोरोना की पहली रिपोर्ट
बीकानेर। शहर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप हो गया है। लेकिन अभी भी…
बीकानेर आये सीएम गहलोत को दिखाए काले झंडे
बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे पर बुधवार प्रातः सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर…
लापरवाह पिकअप चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, पैर काटना पड़ा
बीकानेर: गंगाशहर इलाके में पुराना बस स्टैंड पर एक दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खड़े…
