बीकानेर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी बीकानेर में अपने आवास पर आमजन की सुनवाई। पानी,बिजली,स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आमजन ने दी परिवेदनाएं। मंत्री भाटी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए।
कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत गाढवाला के गांव कोटडी क्षेत्र में मनरेगा में कार्य स्वीकृत करवाने की आवश्यकता जताई। उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे देशनोक, जहां विकास कार्यों का किया लोकार्पण। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक में मां करणी मंदिर में किए दर्शन। मंदिर पुजारी ने करवाई जोत। मंत्री भाटी ने देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए मां करणी से की प्रार्थना। देशनोक नगर पालिका चैयरमेन ओम प्रकाश मूंधडा रहे मौजूद।