मंत्री भंवर सिंह भाटी को देशनोक में आ रहे है पसीने, नोखा में नारायण को लगेगा तिलक

बीकानेर। जिले में 3 नगर पालिकाओ में हुवे चुनाव के बाद अब अध्यक्ष पद पर अपनी पार्टी का कब्जा करने के लिए मंत्री भंवर सिंह भाटी को कड़ी मश्शकत करनी पड़ रही है। वहीं भाजपा येन केन प्रकार से देशनोक के अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए लगी हुयी है। यहां 25 सदस्य पालिका में कांग्रेस के पास 11 सदस्य व भाजपा के पास 10 सदस्य है वहीं पालिका स्तर के बने नए मंच के पास एक सदस्य और तीन निर्दलीयों ने दोनों ही पार्टी के नेतृत्व को अब तक साथ देने का स्पष्ट संकेत नहीं दिया है। यह कारण मंत्री भंवर सिंह भाटी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जो बात उभर कांग्रेस खेमे से बाहर आ रही है उससे एक बात स्पष्ट है कि पार्टी में जो अंदरूनी खेमे में चल रहा है वो मंत्री भाटी के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। यहां करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओ ने पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रखी है। साथ ही डूंगरगढ़ नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत वाली भाजपा को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस का नेतृत्व प्रयासरत है। कांग्रेस ने पालिका पर कब्ज़ा करने के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी को मैदान से हटा कर निर्दलीय प्रीति शर्मा को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। भाजपा ने तो अपने तहसील स्तर के नेता जुगल किशोर तावणिया को पार्टी से निष्काषित भी कर दिया है। तावणिया का भाजपा से बगावत करना व कांग्रेस द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा को समर्थन देने के बाद डूंगरगढ़ पालिका के चुनाव रोचक हो गए है। यह सीट भाजपा के जिला देहात अध्यक्ष तारा चंद सारस्वत का राजनैतिक भविष्य निर्धारित करेगा नोखा में विकास मंच का अध्यक्ष बनना लगभग तय है हालाँकि श्रीनिवास झंवर भाजपा ने भी स्वयं को अध्यक्ष के लिए नामांकन भर रखा है। पर अब देखना ये है कि क्या भाजपा यहां कोई करिश्मा कर पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *