महापौर ने लिखा पत्र, निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की हो कोविड-19 जांच, पढ़े खबर


बीकानेर। महापौर सुशीला कंवर ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की कोविड-19 जांच करवाने की मांग की है। पत्र में महापौर ने बताया कि कोरोना संकट के चलते जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न कार्य संपादित किये जा रहे है। जिसमें निगम कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन होने के बावजूद भी पुरे शहर में अपने कर्तव्यों को निभा रहे है।

निगम कर्मचारियों को वर्तमान में क्वारैंटाइन सेंटर पर भी लगाया हुआ है तथा शहर के विभिन्न इलाकों में खाद्य वितरण का कार्य भी किया जा रहा है तथा शुरू से कफ्र्यूग्रस्त इलाकों में नियमित रुप से सफाई का कार्य किया जा रहा है। निगम कार्मिकों के स्वयं उनके संपूर्ण परिवार के स्वास्थ्य हेतु कार्मिकों का स्वास्थ्य निरीक्षण होना आवश्यक है।


पत्र में बताया कि अन्य नगर निगमों में भी निगम कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए है जिस कारण कर्मचारियों के इस वायरस से ग्रसित होने की संभावना अधिक है। इसको ध्यान में रखते हुए निगम के समस्त सफाई कर्मचारी, अधिकारियों, ऑफिस कर्मचारियों की स्क्रीनिंग, मेडिकल कैंप, कोविड-19 जांच करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *