बीकानेर। शहर के कोतवाली पुलिस थाने में एक विवाहिता पर घर से गहने व नकदी लेकर किसी और से भाग जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार छींपों की मस्जिद, लक्ष्मीनारायण जी घाटी के पास रहने वाली नजमा पत्नी मोहम्मद सलीम ने अपनी बहू व एक युवक के खिलाफ कोर्ट इस्तगासे के जरिये मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें परिवादिया का आरोप है कि उसका पुत्र मोहम्मद शकील बाहर विदेश में मजदूरी के लिये गया हुआ है। उसकी पुत्रवधू मेहरूनिशा घर से सोने की सांकल, सोने की बाली, सोने की अंगुठी, चांदी की पायजेब तथा 10 हजार रुपए लेकर कादरी कॉलोनी लेघाबाड़ी निवासी आसिफ नाम के युवक के साथ भाग गयी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 457, 380, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
इंगानप कार्यालय में चोरों ने की सेंध मारी
बीकानेर। जिले में चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचा रखी है आये दिन मकानों, मंदिरों, दुकानों…
कांग्रेस नेता अस्पताल में लगवाने आये इंजेक्शन और कट गई जेब
चूरू। जिला अस्पताल में जेबकतरे पूरी तरह से सक्रिय हैं, सोमवार को रेबीज का इंजेक्शन लगाने…
नर्सिंगकर्मी से अस्पताल में दुष्कर्म: कंपाउंडर ने अस्पताल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया, डॉक्टर के चैंबर में किया दुष्कर्म; बदनाम करने की धमकी भी दी
जयपुर में बड़े अस्पताल में नौकरी दिलाने के बहाने एक नर्सिगकर्मी से दुष्कर्म किए जाने…
