विवाहिता की जहर खाने से मौत

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने जहर खाक र अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार पुन्दसर निवासी वसु कंवर ने आज सवेरे अपने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे तबीयत बिगडऩे पर तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने वसु कंवर को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वसु कंवर का विवाह पुदंलसर निवासी देवीसिंह राजपूत का साढ़े छह वर्ष हुआ था। मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई है एवं चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले की जांच भी उपखण्ड अधिकारी करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *