बीकानेर। सरदारशहर के गांव बरलाजसर (बरडासर) पीहर आई एक विवाहिता ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी नरेंद्र शर्मा, थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार सुलोचना चारण की चार वर्ष पहले रेवाड़ी के विकास चारण से शादी हुई थी। सुलोचना 6 माह से पीहर में ही थी। शनिवार को सुलोचना ने घर के कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता खेत गए हुए थे। डीएसपी शर्मा ने बताया कि विवाहिता की पति व सास से अनबन चल रही थी। विवाहिता के पास मिले सुसाइड नोट में भी उसने ससुराल के लोगों पर प्रताडि़त व मारपीट का आरोप लगाया है। उसमें लिखा कि पति सहित ससुराल के लोगों को सजा दें। विवाहिता के पिता किशनदान चारण व सुसाइड नोट के आधार पर पति विकास सहित सास व देवर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
Related Posts
नई कारों के शौकीन लोगों अपनी मनपसंद गाड़ी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा
भीलवाड़ा। नई कारों के शौकीन लोगों अपनी मनपसंद गाड़ी के लिए लंबा इंतजार करना पड़…
रीट पेपर लीक मामला : 5 करोड़ में पेपर खरीदकर 45 करोड़ बटोरने का था प्लान
जयपुर। रीट पेपर लीक करने के सूत्र बोर्ड कार्यालय से भी जुड़े थे। गिरफ्तार हुई…
शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा, वारदात के बाद से था फरार
बीकानेर। आधी रात को घरों में घुसकर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे…
