बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में स्थित गढ़ गणेश जी के मंदिर में बीती रात को चोर द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। लेकिन मंदिर पुजारी की नींद खुलने के कारण चोर वहां से भाग निकला। पुजारी श्यामलाल ने बताया कि बीती रात को हम मंदिर को बंद कर सो गए थे। करीबन दो बजे एक चोर मंदिर की दीवार फांदकर मंदिर परिसर के अंदर कूद आया। जिसकी हलचल सुनकर मंदिर पुजारी की नींद खुल गई। पुजारी ने चोर को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन चोर वहां से भाग निकला। इस प्रयास में चोर का शॉल वहीं पर गिर गया। पुजारी के अनुसार मंदिर परिसर के मैन गेट के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात रहता है। ऐसे में चोर मंदिर परिसर की दीवार फंदाकर अंदर आया था।
Related Posts
घर में अकेली बहन से भाई ने किया रेप, गिरफ्तार
रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने घर में अकेली देखकर युवती से रेप किया।…
चाय वाले ने महिला से इलाज के नाम पर ठग लिये 800 रुपये
बीकानेर। एक बार फिर मरीज के परिजनों से जल्द जांच-इलाज करवाने के नाम पर पए…
ट्रोमाडोल गोलियों का जखीरा पकड़ा
बीकानेर। जिले में अवैध नशीली गोलियां पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है इसके तहत जिले…
