• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home राजनीति माकन के दौरे से कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल,क्या खुलेगा सियासी नियुक्तियों...
  • राजनीति
  • राज्य

माकन के दौरे से कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल,क्या खुलेगा सियासी नियुक्तियों का पिटारा?

By
devendravaniadmin
-
February 4, 2022
Share on Facebook
Tweet on Twitter

जयपुर। करीब 2 महीने के बाद जयपुर आ रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन के दो दिवसीय दौरे ने कांग्रेस में सियासी हलचल बढ़ा दी है। माकन के दौरे को लेकर कांग्रेस के सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या माकन के जयपुर आने के बाद सियासी नियुक्तियों का पिटारा खुलेगा? प्रदेश प्रभारी अजय माकन 6 और 7 फरवरी को जयपुर में रहेंगे।
ऐसे में चर्चा यही है की अजय माकन 2 दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ बैठकें करके राजनीतिक नियुक्तियों के नामों पर चर्चा करके उन्हें फाइनल रूप देकर राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर सकते हैं।

6 या 7 फरवरी को पहली सूची आने के संकेत
विश्वस्त सूत्रों की माने तो अजय माकन के जयपुर आने के बाद राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जारी हो सकती है। पहली सूची में संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की घोषणा होने की बात कही जा रही है, इनमें महिला आयोग, एससी-एसटी आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, ओबीसी आयोग, निशक्तजन आयोग, किसान आयोग, गौ सेवा आयोग जैसे संवैधानिक पद हैं। बताया जा रहा है कि इन पदों के नामों की सूची भी फाइनल हो चुकी ,है केवल अजय माकन की स्वीकृति का इंतजार है।

कार्यकर्ताओं का सब्र देने लगा जवाब
पिछले 3 साल से भी ज्यादा समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध अब जवाब देने लग गया है। अंदर खाने राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होने के चलते कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous article22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त
Next articleगृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन, पढ़े ख़बर
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में दो गोल्ड व एक रजत पदक

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

Latest News

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में...

devendravaniadmin - May 17, 2022
0
बीकानेर। जयपुर में 13 से 16 मई तक आयोजित द्वितीय भैरों सिंह शेखावत मेमोरियल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता 2022 में बीकानेर की स्वाति सारण 10...

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

May 17, 2022

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर...

May 17, 2022

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

May 17, 2022

लूणकरणसर पंचायत समिति के 2 गांवों में चारा डीपो खोलने की...

May 17, 2022
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp