बीकानेर। कोटगेट थाने में दुष्कर्म का जरिए डाक इस्तगासा दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कीतासर तहसील सरदारशहर (चूरू) निवासी महिला ने बताया कि 29 जनवरी 2019 को वह गांव से इलाज कराने के लिए बीकानेर आई थी तो गंगानगर चौराहे पर उसकी सहेली का पति श्याम स्वामी मिला। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसने अस्पताल ले जाने के बहाने मटका गली देशी शराब ठेका के पास बने कमरे में ले गया व उसके साथ खोटा काम किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसे बेहाल स्थिति में जूनागढ़ छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 36/19 धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
धरना समाप्त: जवान को मिला सम्मान, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ होगी अंत्येष्टि
आंदोलन का असर: जवान रामस्वरूप का पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, गार्ड…
श्री बजरंग धोरा धाम में 66वें पाटोत्सव पर रामचरितमानस अखंड पाठ से गूंज रहा मंदिर, पढ़े खबर
बीकानेर। पूगल रोड स्थित श्री बजरंग धोरा धाम में मंदिर के 66वें पाटोत्सव (स्थापना दिवस)…
रांका ट्रस्ट करेगा 1100 राम मंदिर मॉडल व 11 हजार दीपक का वितरण
श्रीमद्भागवत कथा में हुआ शुभारम्भ महावीर रांका ने किया आह्वान- इस बार दीवाली 22 जनवरी…
