छाजेड़ की जगह अब महावीर रांका बने अध्यक्ष

बीकानेर। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के नये अध्यक्ष पद के लिए किसे चुना जाये इसको लेकर गंगाशहर के आशीर्वाद भवन में आज आवश्यक बैठक हुयी। बैठक में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान से जुड़े गणमान्य लोगो ने नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष सामाजिक कार्यो में ततपर रहने वाले महावीर रांका के नाम पर सर्वसम्मत निर्णय लिया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान तेरापंथ संप्रदाय की केंद्रीय संस्था है। इस संस्था के अब तक लूणकरण छाजेड़ अध्यक्ष थे जिन्हे हटाकर रांका को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *