स्नान कर रही महिला का वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया, देखे खबर

चूरू, में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने नहाते समय महिला का वीडियो बना लिया और उसके साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में रेप, किडनैप और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस के अनुसार, महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 मार्च को वह घर पर नहा रही थी। उसी दौरान मोहनलाल ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया। इसके बाद महिला अपने पीहर चली गई। एक दिन रात करीब एक बजे आरोपी उसके घर में घुस गया। और उसका किडनैप करने की कोशिश की। जिसको महिला के परिजनों ने पकड़ लिया। लेकिन बाद में समझाइश करने पर आरोपी ने मांफी मांग ली। उसके बाद 07 सितम्बर को महिला अपने ससुराल आ गई। जहां आरोपी मोहनलाल ने महिला के भाई को जान से मारने की धमकी दी। 10 सितम्बर की रात 9 बजे मोहनलाल, अनिल कुमार और जमनलाल गाली गलौच कर रहे थे। ऐसा नहीं करने के लिए मना करने पर तीनों ने मारपीट करते हुए पेट में लात मारी। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *