बीकानेर। किसान नेता महिपाल मदेरणा का आज सुबह करीब 7.45 पर निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज साय 4 बजे उनके पैतृक गांव चाडी में अंतिम संस्कार किया जायेगा। महिपाल मदेरणा की पत्नी हाल ही में हुवे जिला परिषद चुनाव जीत कर जोधपुर की जिला प्रमुख बनी है। उनकी पुत्री दिव्या मदेरणा ओसियां की विधायक है। महिपाल मदेरणा का जन्म 5 मार्च 1952 को हुवा था। मदेरणा के पिता राजस्थान में एक मजबूत किसान वर्ग के जाट नेता थे। साफ़सुथरी छवि के परसराम मदेरणा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष व विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। मदेरणा का समूचा परिवार राजनीति के साथ सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहने वालो में से है। महिपाल मदेरणा अशोक गहलोत के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे है। मजबूत पकड़ के धनी की छवि को ज़िंदगी के एक पड़ाव में गहरा झटका लगा जब उनका नाम राज्य की बहुचर्चित भंवरी देवी की हत्या में नाम आया। इसी दौर में मदेरणा कैंसर पीड़ित हो गये। इस दुःखद खबर से राज्य भर में कांग्रेस में मातम छा गया। बीकानेर में गत चुनाव में लोकसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल व नगर निगम में दो बार पार्षद रह चुकी मदेरणा परिवार के नजदीकी सिंवरी चौधरी ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
Related Posts
बीकानेर : आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की निजी शिक्षण संस्था एच जी के मेमोरियल चिल्ड्रेन सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त को विद्यालय में पढने वाले छात्रो को निशुल्क ध्वज वितरण करेगें, देखे खबर
बीकानेर, आज एच जी के मेमोरियल चिल्ड्रेन सेकेंडरी स्कूल के पदाधिकारियों की बैठक संस्था अध्यक्षा…
गुरूवार को इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बीकानेर। विद्युत उपकरणों के रख-रखाव के कारण गुरूवार को सुबह 7 बजे से 10.30 बजे…
पहली लिस्ट में आये इतने नये संक्रमित
DV NEWS, बीकानेर। कोरोना की गति में लगाम लगने लगा है किन्तु खत्म नही हुआ…
