बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसके पास रुपये छीन लिये मारपीट के दौरान युवक के कान का पर्दा फट गया। जेएनवीसी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोल मार्केट व्यास जी मृर्ति के पास राजाराम पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी जसरासर को कुंदन स्वामी, ओम प्रकाश भादू, मुकेश सियाग व रामकिशन बिच्छू व चार पांच अन्य ने मिलकर राजाराम के साथ बुरी तरह से मारपीट की व उसके जेब में रखे 500 रुपये छीनकर ले गये। मारपीट के दौरान राजाराम के कान पर लगी जब उसने अस्पताल में जांच करवाई तो पता चला कि मारपीट के दौरान राजाराम के कान का पर्दा फट गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट व रुपये छीनने का मामला दर्ज करवा दिया है।
Related Posts
सीनियर सैकंडरी परीक्षा के रोल नंबर बोर्ड ने जारी किए
अजमेर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 7 मार्च से शुरू होने वाली सीनियर सैकंडरी…
बीकानेर : दूसरी रिपोर्ट में आये इतने पॉज़िटिव, कोरोना ने अब ग्रामीण क्षेत्र की तरफ बढाये पांव
DV NEWS,बीकानेर। बीकानेर में कोरोना अब गांवों की तरफ पांव बढ़ाता जा रहा है। आज…
दो भाइयों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई जयपुर रैफर
अजमेर में प्रोपर्टी के झगड़े में दो भाइयों ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा…
