चार माह से लिव-इन में प्रेमी युगल, परिजनों ने दी जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़े खबर

चूरू, जिले की राजगढ़ तहसील का एक प्रेमी युगल चार महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। मगर जब इस बात का पता दोनों के परिजनों को लगा तो उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। इस पर प्रेमी युगल ने गुरुवार दोपहर एसपी ऑफिस आकर एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ऑफिस में राजगढ़ के वार्ड 28 निवासी सुरेश रेगर (27) ने बताया कि मोहल्ले के ही कविता (24) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक ही मोहल्ले के होने के कारण एक दूसरे से जान पहचान हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते प्यार में बदल गई। चार महीने से सुरेश और कविता लिव इन रिलेशनशिप में पंजाब के लुधियाना में रह रहे हैं। सुरेश और कविता ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे से प्यार करने की बात अपने परिजनों को भी बताई। दोनों ने एक दूसरे से शादी के लिए परिजनों को भी बताया। मगर दोनों के परिजन शादी नहीं करने की बात पर अड़ गए। इससे मजबूर होकर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। अब परिजनों के धमकी देने पर गुरुवार दोपहर एसपी के समक्ष गुहार लगाने के लिए आना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *