बीकानेर। काफी समय से लूट-खसोट, छीनाझपटी आदि आपराधिक घटनाओं का ग्राफ कम होने का नाम ही ले रहा है। ऐसा ही एक मामला नयाशहर थाने में फिर घटित हुआ है। जिसमें 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे एक विवाहिता के साथ लूट की घटना घटित हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता सर्वोदया बस्ती निवासी रेखा स्वामी ने मामला दर्ज कराया कि वह दोपहर 3 बजे किसी कामकाज के लिए जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक बाइक सवार आया और अचानक गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन छीनकर ले गया। मैं कुछ समझ पाती जितने में वह फरार हो गया। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच पिंकी गंगवाल कर रही है।
Related Posts
महिला को आवारा कुत्तों ने काटा
बीकानेर। पवनपुरी में एक वृद्धा महिला को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। वार्ड…
अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। जामसर से बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने क्षेत्र से एक बीमार व्यक्ति को…
एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाशों ने 8 लाख रुपए उड़ाए, सीसीटीवी भी ले गए
देवेंद्र वाणी न्यूज़ शहर के हरमाड़ा इलाके में बदमाशाें ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को…
