बीकानेर। जिले के जामसर टोल नाका में मंगलवार रात्रि बस यात्रियों और वाहन चालको के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक से मिलकर खुले तौर पर यह चेतावनी दी है कि आये दिन जिले में स्थित टोल नाको पर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली मारपीट जैसी अव्यवस्था यदि 10 दिनोंं में नहीं सुधरी तो 4 फरवरी से लूणकरणसर की जनता स्वत: यह व्यवस्था सुधारने के लिए चक्काजाम करेगी। उन्होनें कहा कि काम करने वाले कर्मचारी अपराधिक प्रवृति के नजर आते है। इनका पुलिस वेरिफिकेशन होना आवश्यक है। उसके बाद ही कर्मचारियों को लगाया जावे। विधायक गोदारा ने कहा कि सम्पूर्ण मामले की जांच कर आरोपियो पर कार्यवाही की जावे।
Related Posts
घर में घुसकर 4 करोड़ मांगे, बदमाश बोले- नहीं तो सिलेंडर से घर उड़ा देंगे, 9 आरोपियों को पकड़ा
नोखा में अपराधियों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को यहां एक घर में…
टैंकर में भयंकर आग, मचा हड़कंप
बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया जब एक टैकर…
डीजल और पेट्रोल हुआ महंगा, लॉकडाउन के बाद डीजल 11.75 और पेट्रोल के 12.85 रुपए तक बढ़े दाम
तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी रखते हुए, रविवार को…
