बीकानेर। मारपीट कर लड़की के फोटो वायरल की धमकी देने का मामला छतरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। परिवादी राजासर भाटियान निवासी सज्जन कुमार पुत्र मोतीराम सोनी ने 19 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार 6 मार्च को राजासर भाटियान निवासी मंगतूराम पुत्र छोटूराम, परमेश्वरी पत्नी मंगतूराम, दलीप, कालू, रामलाल पुत्रगण मंगतूराम, मुकनाराम पुत्र छोटूराम, तारा पत्नी मुकनाराम, राजू, मनीराम, नंदूराम, ओमप्रकाश पुत्रगण मुकनाराम, बीरबल पुत्र छोटूराम, धापू पत्नी हरीराम, हंसराज पुत्र बीरबलराम, हरीराम पुत्र छोटूराम, सुमन पुत्री डूंगरराम, डूंगरराम पुत्र छोटूराम, परमेश्वरी पत्नी हंसराज, भगवती पत्नी डूंगरराम आये और परिवादी व परिवादी के परिवारजनों के साथ मारपीट की। साथ ही दोहिती की फोटो मोबाइल पर वायरल की व ऐलानियां धमकियां दी। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
सूखी चाय सप्लाई करने की आड़ में कार में करता था मादक पदार्थों की तस्करी, 5 किलो डोडा पोस्त के साथ व्यापारी गिरफ्तार
शहर में आसाम से सूखी चाय मंगवाकर सप्लाई करने के बहाने कार में मादक पदार्थों…
टैक्सी चालक का गाना सुनना पडा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीकानेर। टैक्सी चालक द्वारा तेज आवाज में स्पीकर बजाकर दुसरों को परेशान करने के मामले…
पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटी की मौत
बीकानेर। उदयरामसर से आगे धारणिया पेट्रोल पंप के पास एक बाइक को कार ने पीछे…
