बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र से गुरुवार देररात को कुछ लोगों पर एक युवक अपहरण कर ले जाने और मारपीट करने, हवाई फायर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नयाशहर ने घायल युवक के पर्चा बयान पर पांच जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। रामपुरा बस्ती गली नंबर दो निवासी परिवादी सुनील कुमार उर्फ लिपालिया पुत्र हरिकिशन कुम्हार ने पर्चाबयान में गुरुवार रात को वह रामपुरा बस्ती में रामदेव भवन के पास बैठा था। तभी असरार, महबूब, निर्मल देवड़ा, बजरंग मंगलाव, राजू कोकाट आए। उक्त आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से हथियार लेकर पीछे दौड़ा। भागते समय वह गिर गया तब आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर कानासर रेल फाटक के पास सुनसान जगह ले गए, वहां पर उन्होंने लाठी-सरियों से मारपीट की। युवक के दोनों हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई है। आरोपियों ने हवाई फायर भी किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
170 यूनिट हुआ रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।पूर्व आईपीएस एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन (अम्बेडकर पीठ) के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल…
बीकानेर : शिक्षा मंत्री ने उदीयमान तीरंदाजों से की मुलाकात, लगन और समर्पण के प्रशिक्षण लेने का किया आह्वान, पढ़े खबर
बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी. कल्ला ने सोमवार को एकलव्य तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण…
युवती को गाड़ी में डालकर ले गए फिर जबरदस्ती करवा दी शादी
बीकानेर। जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को गाड़ी में डालकर ले फिर…
