कलयुग का बाप बेटे को उतारा मौत के घाट, पढ़े खबर

10 दिन बाद थी छोटे भाई की शादी

देवेंद्रवाणी न्यूज़, बीकानेर।

जिले की कुशलगढ़ तहसील के पाटन में गुरुवार रात एक पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मां-बाप झगड़े में मां का पक्ष लिया था। इससे नाराज पिता ने बेटे को गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है।

जानकारी के मुताबिक मृतक रमनलाल (25) बस में खलासी का काम करता था। जो जोगणी माल गांव में अपने घर पर आया था। जिसके छोटे भाई मना की 15 दिसंबर को शादी है। गुरुवार को शादी के कार्ड बांटकर लोटे माता-पिता के बीच विवाद हो गया। जिसमें रमण ने मां का पक्ष लेते हुए बचाव किया था। जिसके बाद आरोपी पिता नाथु को छोड़कर परिवार के सभी लोग गांव के कार्यक्रम में चले गए। जब बेटा वापस लौटा तो नाथु ने दरवाजा खोलते ही उसे गोली मार दी।

बांसवाड़ा में भर्ती करवाया गया
रमण को पहले कुशलगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां हालत ज्यादा खराब होने पर शुक्रवार सुबह बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक खुद दो बच्चों का पिता था
मृतक रमण शादीशुदा था। जिसके दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पाटन पुलिस जोगणी माल गांव में घटनास्थल पर पहुंची। जहां पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *