बीकानेर। बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के बरसलपुर गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी विकलांग मां पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद हत्यारे बेटे ने खुद पेट पर चाकू खा लिया। जिसको लहुलूहान हालात में परिजन बज्जू हॉस्पिलट लेकर गए जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरसलपुर निवासी तुलछाराम ने अपनी विकलांग मां रूपादेवी के साथ झगड़ा हुआ और तैश में आकर तुलछाराम ने अपनी मां पर चाकू से वार कर दिया जिससे रूपादेवी की मौत हो गई। उसके बाद हत्यारे तुलछाराम ने खुद के पेट पर चाकू मार लिया जिससे वह घायल हो गया। परिजन घायल आरोपी को बज्जू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी तुलछाराम अविवाहित है जो कि नशे की आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।
Related Posts
एक सप्ताह में मुख्य मार्गों के गड्ढे ठीक हों- मेहता
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम को और मिलेंगे 90 सफाईकर्मी साप्ताहिक समीक्षा बैठक…
फिर कोरोना अटैक, इन क्षेत्रों से फिर आये पॉजिटिव मरीज
बीकानेर में कोरोना के आंतक का दूसरा दौर फिर से गहराता जा रहा है, मंगलवार…
वेटरनरी विश्वविद्यालय: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं निकालने पर कर्मचारी महासंघ एकीकृत ने कुलपति से मांगा जवाब
कुलपति ने पुनः दिया आश्वासन सोमवार तक आदेश निकाल दिए जाएंगे बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय सेवाप्रदाता…
