बीकानेर। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष कुमार पाल गौतम ने मंगलवार सुबह 10 बजे न्यास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा उपस्थिति पंजिका की जांच की। जांच के दौरान पाया की एक दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में उपस्थिति नहीं हंै, उन्होंने सभी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। न्यास अध्यक्ष जब नगर विकास न्यास कार्यालय पहुंचे तो अधिशाषी अभियंता भवरू खां व गोपी गोदारा तथा तहसीलदार भैराराम, एचएलए अजीत कुमार मराठी तथा कार्यालय अधीक्षक भैरू रतन किराड़ू बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी से स्पष्टीकरण मांग कर इन के विरुद्ध राजकीय सेवा नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए। गौतम ने कहा कि पब्लिक पार्क में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत जो लाइट नगर विकास न्यास द्वारा लगाई जा रही है उसकी गुणवत्ता तथा अन्य जानकारी बताई जाए। लाइटें लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वे उच्च गुणवत्ता युक्त तथा बिजली का बिल कम आता हो ऐसी अत्याधुनिक तरह की लाइटें लगाई जाएं
Related Posts
भाई ने कराया हत्या का मामला दर्ज
बीकानेर। नयाशहर थाने में फांसी देकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस…
काजरी फार्म हाउस में नील गायों के गोली मारी
बीकानेर। जिले के केन्द्रीय शुष्क कृषि अनुसंधान केन्द्र (काजरी फार्म हाउस )परिसर में बीती रात…
सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों ने दी चेतावनी
बीकानेर। बीकानेर में सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने का मामला…
