बीकानेर। कार व मोटरसाईकिल चोरी मामले में जेएनवीसी थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। जेएनवीसी थानाधिकारी मनोज माचरा ने ने बताया कि 7 फर को रवि गौड़ ने मामला दर्ज करवाया कि मेरी कार कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए एक टीम बनाई जिसमें ओमप्रकाश सियाग सहायक पुलिस निरीक्षक, बनवारी लाल हैड कांनि, अशोक कुमार कानि को शामिल कर जल्द से जल्द कार चोर को पकडऩे के लिए निर्देश दिये इस पर टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्णप्रताप सिंह पुत्र रतन सिंह भाटी उम्र 20 वर्ष निवासी माताजी मंदिर के पास एफसीआई गोदाम को गिरफ्तार कर उसके पास एल्टो कार बरामद की। आरोपी से पूछताछ में दो मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार जिसमें एक प्लसर नं. आरजे 07-एससी 6047 रंगा काला व स्पेलण्डर प्लस नं. आरजे 07 एसबी 2373 आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की है। आरोपी ने और भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया जिसमें एक महाराजा होटल के आगे सीडी डिलेक्स शामिल और शहर के अन्य स्थानों से भी कई मोटरसाइकिल चोरी की है इस पर जांच जारी है जल्द ही आरोपी कर्णप्रताप से वाहन बरामद किये जा सकते है।
Related Posts
गाना सुनना पड़ा महंगा ; ट्रेन के नीचे आने से युवक की हुई मौत
श्रीगंगानगर। ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर सुबह की सैर कर रहा युवक सराय रोहिला दिल्ली-बीकानेर…
घर पर खाना बना रहा तबीयत बिगडऩे से युवक की मौत
बीकानेर। करणी नगर इंडस्ट्रीयल एरिया में एक व्यक्ति की खाना बनाते समय अचानक तबीयब बिगड़…
सड़क हादसे में दो जनों की दर्दनाक मौत
बीकानेर। जिले में शनिवार को दो अलग अलग हादसों में दो जनों की मौत हो…
