बीकानेर। जिले के केन्द्रीय शुष्क कृषि अनुसंधान केन्द्र (काजरी फार्म हाउस )परिसर में बीती रात शिकारियों ने नील गायों के झुण्ड पर फायरिंग कर दी,इससे दो नील गायों की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही वन्यजीव प्रेमी इक्कठा होकर मौके पर पहुंच गये और शिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के रैंजर मनरूपद सिंह और बीछवाल पुलिस भी मौका पहुंच गई और मृत पड़ी नील गायों के शवों को कब्जे में लेकर मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि दोनों गायों के गले में गनशॉट के निशान से साफ जाहिर हो रहा है कि शिकारियों ने गोली मार कर शिकार किया। पुलिस और वन विभाग अधिकारियों ने इस संबंध में आस पास रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि नील गायों का देर रात को काजरी फार्म हाउस में घुस आया था,बताया जाता है कि नील गायों को फार्म हाउस के चौकीदारों ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
दीपावली से पहले उपहार, आरपीएससी ने निकाली भर्ती, इस दिन से भरे जाएंगे फार्म
Dv news बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों…
14 वर्षीय तैराक जगन्नाथ ने बीकानेर का बढ़ाया मान
DV News Network बीकानेर । जयपुर में आयोजित 14 वर्षीय छात्र-छात्रा राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता…
सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों ने दी चेतावनी
बीकानेर। बीकानेर में सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने का मामला…
