बीकानेर। लॉकडाउन के चलते प्रदेश में शराब पर पूर्णत: पाबंदी लगा रखी है। जिसके कारण सभी शराब के ठेके बंद होने से शराब पीने वालों की हालात खराब होने लगी है। शराबियों ने माफियों से मोटे दामों में शराब खरीदने को मजबूर है। लेकिन कुछ नशेडियों ने शराब के ठेके से ही शराब को चुरा लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब के ठेके से कुछ लोगों ने ताला तोडककर शराब को चुरा कर ले गये। सादुलगंज निवासी रुकनदीन पुत्र गफूर खां ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरा शराब का ठेका वार्ड नं. 17 में स्थित है जहां से सिकन्दर, शोकत एवं एक अज्ञात कार चालक ने मिलकर ठेके के पिछले गेट का ताला तोडक़र उसमें रखी शराब को चुरा कर ले गये है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच उनि मनोज कुमार को दी गई है।
Related Posts
बीकानेर : पीबीएम परिसर से बाइक चोरी होने का सिलसिला जारी, यहां से बोलेरो उड़ा ले गए चोर, पढ़े खबर
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल परिसर से दुपहिया वाहन चोरी होने का सिलसिला जारी है। यहां आये…
दर्दनाक हादसा, घर मे लगी आग, 4 बच्चे जिंदा जले
बीकानेर संभाग। सरदारशहर स्थित ढाणी कालेरा गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाला दर्दनाक…
लूणकरणसर पंचायत समिति के 2 गांवों में चारा डीपो खोलने की स्वीकृति जारी
बीकानेर। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालना में संवत् 2078…
