बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने जुए पर कार्रवाही करते हुए 8 जनों को गिरफ्तार किया है व उनसे 7150 रुपए नकदी बरामद किये है। यह कार्रवाई बीती रात्रि को गश्त के दौरान एएसआई किसनाराम के नेतृत्व में की गई। जहां ताश के पतों पर जुआ खेल रहे आठ जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की रामपुरा बस्ती गली नं.1 में कुछ लोग घेरा बनाकर ताश के पतो पर जुआ खेल रहे है। सूचना पर एएसआई किसनाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी गोल घेरा बनाकर ताश के पतो पर जुआ खेल रहे थे। जिसमें मंजीत उर्फ गुण्डा सरदार, जगदीश पुत्र मोहनराम जाट, दीलिप गोयल, अमजद खान, मुख्त्यार अहमद, श्यामसुंदर सोनी, लक्ष्मीनारायण जाट, कन्हैयालाल सुनार आदि को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश की जोड़ी व 7150 रुपए नकदी बरादम किये।
Related Posts
युवक को जान से मारने की धमकी
बीकानेर। सांडवा थाना के कातर चौकी क्षेत्र में युवक को जान से मारने की धमकी देने…
जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को
*राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष* *जिला स्तरी कार्यक्रम मंगलवार को* *जिला प्रभारी…
जयदीप पुरोहित को 11 वीं कुडो नेशनल टूर्नामेंट 2021 में गोल्ड मेडल
बीकानेर। 11वीं कूडो नेशनल चैंपियनशिप में बीकानेर के जयदीप पुरोहित ने गोल्ड मेडल स्वर्ण पदक…
