देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होने वाली पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को सुबह 10.30 बजे स्थानीय डॉ करणीसिंह स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता संयोजक श्याम मारू ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार आशीष जोशी,पीयूष मिश्रा,जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया व व्यवसायी रामरतन धारणिया होंगे। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बैडमिन्टन,कैरम,शतरंज,दौड व क्रिकेट में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में 70 के करीब खिलाड़ी भागीदारी निभा रहे है। नॉक आऊट आधार पर होने वाले इन मुकाबलों में विजेता व उपविजेता टीमों के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे।
Related Posts
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर के तीन पहलवानों को मिले पदक
बीकानेर/ राज्य स्तरीय अंडर 15 वर्ष कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर के तीन पहलवानों ने पाए…
सड़क हादसे में स्कूल के टीचर की कार पलटी,परिवार सहित हुआ घायल
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में टीचर और…
वीरेन्द्र सक्सेना इलेवन ने जीती क्रिकेट की जंग
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में चल रहे पत्रकार खेलकूद सप्ताह का शनिवार को…
