अजमेर जिले के बिनयनगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और मकान में रखी अलमारी से 3 लाख 50 हजार रुपए नगदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने ताले टूटे होने की सूचना मकान मालिक को दी जिसके बाद मकान मालिक पहुंचे और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजयनगर थाना पुलिस के अनुसार बिजयनगर के चंदा कॉलोनी में रहने वाली महिला सुल्ताना बानो ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई कि वह बीमार होने के कारण अपने गांव गई हुई थी। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया और मकान में रखी 3 लाख 50 हजार रुपए नगदी, 2 जोड़ी चांदी की पायजेब, दो सोने की कान की बालियां अलमारी से चोरी कर फरार हो गए। उन्हें इसकी जानकारी पड़ोसियों द्वारा दी गई। जिसके बाद अपने घर पहुंची तो घर में सब सामान बिखरा हुआ मिला। बिजयनगर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Related Posts
बीकानेर : नयाशहर थाने के पास गड्ढों में गिर लहुलुहान होने का नुक्कड़ नाटक करते चित्रकार, पढ़े खबर
बीकानेर, प्रशासन जब माैन हाेता है ताे एक कलाकार जागता है। मुझ जैसे चित्रकार का…
मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से करेंगे युवाओं को जागरूक
बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2022 को 18…
बीकानेर : देर रात आये 2 पोजेटिव केस, पढ़े खबर
बीकानेर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी आई…
