भाजपा के प्रचार में उतरे ‘तारक मेहता’ के जेठालाल

तारक मेहता

फैंस हुए बेकाबू, सेल्फी लेने की मची रही होड़

चित्तौडग़ढ़। टेलीविजन के पोपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी अब भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में उतर गए हैं।

गुरुवार को चित्तौडग़ढ जिले के बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ललित ओस्तवाल के समर्थन में उतरे जेठालाल ने रोड शो में भाजपा का जमकर प्रचार किया।

सब टीवी के चहेते एक्टर दिलीप जोशी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। दिलीप जोशी जिन्हें बॉलीवुड कई फिल्मों जैसे मैने प्यार किया, हम आप हैं कौन में भी देखे जा चुके हैं। लोगों द्वारा उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

जेठालाल को यहां देखते ही उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की काफी भीड़ जमा हो गई। जेठालाल को देखते ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आए।

गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल में से एक है, दिलीप जोशी इस कॉमेडी शो का मुख्य पात्र हैं।

दिलीप जोशी की देशभर में लोकप्रियता का फायदा अब बीजेपी को भी मिल सकता है। पिछली बार सिल्वर स्क्रीन के इस लोकप्रिय कलाकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बनारस में चुनाव प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *