देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट शेयर करना तथा अपराधिक गैंग के ग्रुप व उनके पोस्ट स्टेटस आदि का उपयोग करना समाज में भय व आक्रांत उत्पन्न करता है। ऐसे में यह अपराधिक श्रेणी में आता है। हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने चक 06 डीएल खारबारा निवासी नरसीराम व हरीराम को गिरफ्तार किया गया है।
Related Posts
दुकान के ताले तोड़ पौने दो लाख रुपए पार किए
रामदेव मार्केट स्थित दुकान में हुई सेंधमारी, पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश…
महिलाओं के पर्स छिनने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
बीकानेर। महिलाओं का पर्स व मोबाइल छीन ले जाने की दो वारदातों का नयाशहर पुलिस…
