![55](https://devendravani.com/wp-content/uploads/2022/05/55-696x348.png)
बीकानेर, पिछले दिनों प्री मानसून की बारिश के बाद बीकानेर मे तापमान काफी हद तक कम हो गया था लेकिन इसके बाद से बढ़ते तापमान ने लू जैसे हालात कर दिए हैं। स्थिति ये है कि पिछले चौबीस घंटे में तापमान 44.3 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले दो दिन बीकानेर संभाग में कहीं कहीं बारिश होने की उम्मीद बन रही है। न सिर्फ बीकानेर बल्कि राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान एक बार फिर चालीस डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। बीकानेर के अलावा संभाग के चूरू में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस है तो श्रीगंगानगर में 44.2 डिग्री रह गया है। जोधपुर के फलोदी में तो 45 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान रहा है। पश्चिमी राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी को अब मानसून का इंतजार है। मानसून के पश्चिमी राजस्थान तक पहुंचने में अभी समय है जबकि जोधपुर के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। 29 जून को बीकानेर संभाग में भी कहीं कहीं बारिश हो सकती है। वहीं तीस जून व एक जुलाई को भी पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में बारिश हो सकती है।