जोविविनि श्रमिक संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ का परिचय कार्यक्रम हुवा

bikaner- जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ का आज श्री डूंगरगढ़ में परिचय का कार्यक्रमरखा गया अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल भसीन ने की I संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश दाधीच ने विद्युत विभाग में संगठन के प्रयासों और सफलताओं से सभी कर्मचारियों को अवगत कराया और निजीकरण के प्रति विरोध के स्वर बुलंद किए I संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप व्यास ने बीकानेर की फ्रेंचाइजी मॉडल में 33% कर्मचारियों को रखने कि मांग को प्राथमिकता से रखते हुवे एजेंडे में शामिल करने कि अनुशंसा की I संगठन के महामंत्री श्री शिवदत्त गोड़ ने कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में चूक ओर सुरक्षित तरीके से कार्य करने का सुझाव दिया और कर्मचारी हित मे सदैव सेवारत हूं ऐसा वादा कर्मचारियों से किया I बैठक में भारतीय मज़दूर संघ के संभाग के सह संभाग प्रभारी श्री शिवकुमार व्यास का सम्मान किया गया I भारतीय मजदूर संघ के इसी क्रम में पप्पू कुमावत ने सभी अंगंतुकों का स्वागत करते हुवे संगठन की रीति नीति से अवगत कराया I बैठक में भारतीय मज़दूर संघ जिलाध्यक्ष नवीन कुमार स्वामी दीपक चतुर्वेदी ओर शिवराज सिंह ओर भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सानिध्य में पूरी टीम उपस्थित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *