बीकानेर । जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सदर थाने के रथखाना क्षेत्र में 28 साल के युवक नरेश कुमार नायक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली, जिसका घर वालों को काफी देर बाद पता चला। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी ने दो महीने पहले ही उसे तलाक दे दिया था। पति और पत्नी के बीच नशे को लेकर हमेशा विवाद रहता था। नरेश काफी मात्रा में नशा करने से पत्नी परेशान थी। कई बार उसे नशा छोडऩे के लिए प्रेरित भी किया गया लेकिन वो नहीं माना। ऐसे में कुछ महीने पहले वो पत्नी घर छोडक़र चली गई और दो महीने पहले तलाक हो गया। इसके बाद से वो डिप्रेशन में बताया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर परिजनों को जैसे ही पता चला पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाने के पास ही स्थित रथखाना एरिया में उसके घर पर पहुंची पुलिस ने उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को अब मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
रेस्टोरेंट में आग, छत पर रखे थे 15 सिलेंडर
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग…
युवक ने की आत्महत्या
बीकानेर। छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटक…
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कट मारते ही बच्चा बस से गिरकर टायरों की चपेट में आया, मौके पर ही तोड़ा दम
श्रीगंगानगर (रायसिंहनगर)। इलाके के समेजा थाना क्षेत्र में बुधवार को रोडवेज बस से गिरकर छह…
