बीकानेर सहित इन जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर। प्रदेश के 24 जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन के साथ बरसात का ऑरेंज अलर्ट विभाग ने जारी किया हैं। बीकानेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, करौली, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा के साथ हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर,  चूरू, नागौर, जोधपुर, पाली और जैसलमेर में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

यहां मेघ हुए मेहरबान
बीते 24 घंटे में वनस्थली में 1.1, जयपुर में 13.4,कोटा में 9.4, बूंदी में 2, चूरू में 4.5, धौलपुर में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *