बीकानेर। नगर विकास न्यास ने बधुवार सुबह व्यास कॉलोनी क्षेत्र में बनी एक निजी अस्पताल ने अस्पताल के आगे पार्किग के नाम पर अवैध कब्जा कर रखा था जिसकी शिकायत प्रशासन को बार बार मिल रही थी। इसके चलते बधुवार को भारी पुलिस जाब्ता लेकर नगर विकास न्यास के कर्मचारी अधिकारी जेसीबी लेकर जैसे ही कृष्णा न्यूरो स्पाईन मल्टी स्पेसलिस्ट अस्पताल के आगे पहुंचे एक बारगी अफरा तफरी मच गई। बाद में पुलिस की देखरेख में अवैध कब्जे को तोड़ गया। जानकारी के अनुसार कलक्टर कुमार पाल ने दो पहले ही सब को चेतावनी दी थी जो भी कब्जे है वह स्वयं हटा ले नहीं तो तोड़ दिया जायेगा लेकिन अस्पताल प्रशासन के ये चेतावनी काम नहीं आई और उन्होंने आदेश की कोई पालना नहीं कि और अस्पताल के आगे काफी सरकारी जमीन पर अस्पताल की पार्किग के लिए कब्जे कर रखी थी जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई और मौहल्लेवासियों ने कई बार इसकी शिकायत भी कर रखी आखिर आज सुबह इसको तोड़ गया है।
Related Posts
धन जोबन कुण सूनो छोड़े, पढ़ प्रीतम अफसाना, बरस रया पानी पर पानी……,देखे वीडियो
दो स्थानों पर हुआ रम्मतों का आयोजन बीकानेर। चंग की थाप पर थिरकती मस्तानों की…
मौसम : आज से करवट बदलेगा मौसम, बीकानेर सहित इन जिलों में 3 दिन हो सकती है बारिश
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से अब प्रदेश में मौसम बदलने…
त्योहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल को लेकर आये ये खबर
DV NEWS NETWORK आम जनता के लिए राहत की बड़ी उम्मीद जगी है। ये राहत…
