अवैध डोडो पोस्त सहित 2 जनों को पकड़ा

बीकानेर। बीछवाल पुलिस ने अवैध रूप से डोडा-पोस्त ले जा रहे दो जनों को पकड़ा है। उनके कब्जे से ११ किलो ५०० ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया है। सीआइ मनोज शर्मा ने बताया कि लालमदेसर मगरा निवासी रामलाल (२६) पुत्र शेराराम को पकड़ा, उसके कब्ज से ६ किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। वहीं दूसरी कार्रवाई श्रीगंगानगर बाइपास के पास की। यहां बम्बलू निवासी भागीरथ (३४) पुत्र गोविंदराम जाट को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच किलो ५०० ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय मे ंपेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

मोबाइल छीन ले जाने के दो आरोपी गिरफ्तार
बीछवाल पुलिस ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीन ले जाने के मामले में दो युवकों को गिरफतार किया है। सीआइ मनोज शर्मा ने बताया कि रामपुरा बस्ती गली नंबर दो निवासी शाहिल उर्फ गोसू (१९) पुत्र आबिद एवं रासीसर बड़ा बास निवासी मूलाराम उर्फ मुलचंद (२०) पुत्र अन्नाराम कुम्हार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से करीब दस मोबाइल बरामद किए गए हैं। विदित रहे कि दो सितंबर को बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से अवधेश सिंह से एक बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाश मोबाइल छीन कर ले गए। इस संबंध में पीडि़त ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के बाद से थाना क्षेत्र में मोबाइल व रुपए छीनने संबंधी वारदातें हो रही है। इसलिए एक पुलिस टीम को इन नकबजनों की धरपकड़ के लिए लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *