अफवाहों पर ध्यान न दें, भ्रमित कर रहे हैं लोग : गोपाल गहलोत

गोपाल गहलोत

स्वतंत्र प्रत्याशी गोपाल गहलोत ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बैठने की बात को अफवाह करार दिया है।

उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान परकोटे के भीतर स्थित बड़ा गणेश मंदिर से रोड शो निकाला।

बीकानेर। बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा से स्वतंत्र प्रत्याशी गोपाल गहलोत ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बैठने की बात को सिर्फ अफवाह बताया है।

उन्होंने कहा कि उनके बारे में चलाई जा रही चुनाव में बैठने की बात पूरी तरह से गलत और मिथ्या है। इसमें कोई सच्चाई नहीं हैै।

हम किसी के भी पक्ष में नहीं बैठ रहे हैं, हम स्वतंत्र चुनाव लड़ रहे हंै और हमारा चुनाव चिन्ह कैंची है, दोनों विधानसभा में हम चुनाव लड़ रहे हैं, स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में, हमने किसी को समर्थन नहीं दिया है और न ही देगें। जिस समय यह अफवाह फैलाई जा रही थी, उस समय गोपाल गहलोत अपने समर्थन में रोड शो का आयोजन कर रहे थे।

उन्होने कहा कि कुछ लोग शहर की जनता को भ्रमित कर रहे हैं, हमें भ्रमित नहीं होना। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रोड शो कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा

शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी गोपाल गहलोत ने बड़ा गणेश मंदिर से रोड शो किया।

यह रोड शो गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़ चौक, मोहतों का चौक, तेलीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, कलेक्ट्रेट, पंचशती सर्किल, जेएनवी कॉलोनी मूर्ति चौराहा तक पहुंच कर सम्पन्न होगा। रोड शो में काफी तादाद में गहलोत के समर्थक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *