बीकानेर। शराब एक बुरी लत है जिसके सेवन को लेकर अपने पति को टोकना एक महिला को भारी पड़ गया। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर में अपने दोस्त के साथ शराब पी रहे पति को मना करने पर जबरदस्ती कीटनाशक लक्ष्मण रेखा का घोल पिलाने का मामला सामने आया है। यह मामला मुक्ताप्रसाद कॉलोनी का है। अस्पताल में उपचाराधीन पीडि़ता पूजा ने पर्चा बयान में बताया कि उसका पति भूपेन्द्रसिंह शराब पीने का आदि है। जो बुधवार को अपने दोस्त प्रमोद के साथ घर में शराब पी रहा था। उस दौरान मैंने उन्हें शराब पीने के लिए मना किया तो उसने जान से मारने की नियत से मुझे जबरदस्ती कीटनाशक लक्ष्मण रेखा का घोल पिला दिया। जिससे मेरे बेहोश होने पर मेरे भाई व उसके दोस्त ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
बीकानेर : डिग्गी में डूबने से युवक की हुई मौत, पढ़े खबर
बीकानेर। पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने…
सरकारी कर्मचारी के नाम सामान उठाकर कर लिया गबन
बीकानेर। उचित मूल्य दुकानदार द्वारा सरकारी सामान का गबन करने का मामला सामने आया है।…
बीकानेर : लोक सेवा प्रदान करने की गारंटी एक्ट् में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, पढ़े खबर
बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि सुनवाई का अधिकार अधिनियम 2012और लोक सेवा…
