पत्नी से तलाक के 2 माह बाद पति ने की सुसाइड

बीकानेर के रथखाना क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। महज 28 साल के युवक नरेश कुमार नायक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली, जिसका घर वालों को काफी देर बाद पता चला।

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी ने दो महीने पहले ही उसे तलाक दे दिया था। पति और पत्नी के बीच नशे को लेकर हमेशा विवाद रहता था। नरेश काफी मात्रा में नशा करने से पत्नी परेशान थी। कई बार उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित भी किया गया लेकिन वो नहीं माना। ऐसे में कुछ महीने पहले वो पत्नी घर छोड़कर चली गई और दो महीने पहले तलाक हो गया। इसके बाद से वो डिप्रेशन में बताया जा रहा था।

शुक्रवार दोपहर परिजनों को जैसे ही पता चला पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाने के पास ही स्थित रथखाना एरिया में उसके घर पर पहुंची पुलिस ने उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को अब मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *