बीकानेर। जेएनवी पुलिस थाने में मरुधर कॉलोनी के सामने रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाने पर कार्यवाही की गई। थाने से मिली जानकारी के अनुसार एसआई हनुमानराम ने कार्यवाही करते हुए मरुधर कॉलोनी में हल्क हुक्का बार में अवैध रूप से कैबिनों में तम्बाकू के अलग-अलग फ्लेवर हुक्कों में भरकर धूम्रपान करवाना पाया गया। पुलिस ने 54/19 धारा 9/11 राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम व 4/21 कोट्टपा अधिनियम के तहत प्रतीक सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर हुक्का तीन पाइप व तीन तम्बाकू फ्लेवर के डिब्बे व 220 रुपए की राशि बरामद की गई।
Related Posts
बढ़े गैस के दामो के विरोध में किया सद्बुद्धि यज्ञ
बीकानेर। बढ़े गैस के दाम के विरोध में गांधी पार्क में किया सद्बुद्धि यज्ञ शहर…
डॉलर-पासपोर्ट चुराने का आरोप
बीकानेर। जेएनवीसी थानान्तर्गत धोखाधड़ी व चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली…
पशुधन सहायक से मारपीट पर भड़के कार्मिक
बीकानेर। वरिष्ठ पशु चिकित्सक द्वारा अपने सहकर्मी पशुधन सहायक सत्यनारायण सुथार के साथ मारपीट करने…
