बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत एक गांव की ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान,नकदी सहित अनेक सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सिंजगुरू गांव में उम्मेद खांन की ढाणी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रहवासी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ढाणी में रखा घरेलू सामान,जेवरात व नकदी जलकर स्वाह हो गया। पूर्व सरपंच अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की इतला पुलिस को दे दी गई। जिसने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
Related Posts
आयकर छापेमारी : इन व्यापारियों के पड़े छापे, व्यापारी की बिगड़ी तबियत
बीकानेर। आयकर विभाग ने गुरुवार को बीकानेर और नोखा में आधा दर्जन घरों पर छापेमारी…
गाड़ी की टंकी तेल से फुल करवाई, बाद में पैसे बिना दिये हुए फरार
बीकानेर। जिले के नोखा के बंधड़ गांव के एक पेट्रोल पंप पर पाच हजार रुपये…
नौकरी के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वालों को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जेएनवीसी थाने में मारपीट कर नग्न अवस्था का विडियो बनाकर वायरल करने व बलात्कार…
