ट्रक-कार की भीषण टक्कर, दंपती समेत 4 की मौत:बहू को डॉक्टर को दिखाने गए थे, पति-पत्नी भी गंभीर घायल

बीकानेर ट्रक-कार की भीषण टक्कर में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दंपती के बेटा-बहू गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार देर रात को 2 बजे हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ थाना प्रभारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि हादसा बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। सरदारशहर की तरफ से कार बीकानेर की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक बीकानेर से जा रहा था। दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट के कुछ देर बाद ही रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक तीन की मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में जगदीश (45) निवासी गिरगिचिया सरदारशहर, संतोष देवी (35) पत्नी जगदीश, रामदयाल (30) पुत्र हस्तीराम रामसिंह नगर और आरिफ (19) पुत्र नवाब अली निवासी शिमला भानीपुरा चूरू की मौत हो गई। हादसे में जगदीश का 20 साल का बेटा रमेश कुमार और बहू पूजा (18) गंभीर घायल हो गए। पति-पत्नी को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बहू का इलाज कराने आए थे
लंबे समय से दंपती की बहू पूजा की तबीयत खराब चल रही थी। उसे सरदारशहर के किसी डॉक्टर को दिखाया गया, जिसने पीबीएम हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी थी। यहां उसे दिखाने के बाद बुधवार देर रात वापस गांव के लिए रवाना हो गए। पूजा के ससुर जगदीश और सास संतोष देवी और पति रमेश कुमार साथ आए थे। ये किराए की टैक्सी लेकर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *