बीकानेर/महाजन। खेत में फसल पर कीटनाशक का छिडक़ाव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना महाजन थाना क्षेत्र के सूई गांव की है। महाजन थाने के हैडकांस्टेबल मदनलाल जांदू ने बताया कि नजदीकी गांव में किसान सोहनलाल (40) बुधवार को खेत में फसल पर कीटनाशक का छिडक़ाव कर रहा था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उसे उल्टियांं होने लगी। परिजन उसे महाजन सीएचसी और बाद में पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया । इस संबंध में थाने में मर्ग दर्ज की गई है।
Related Posts
बीकानेर : कोरोना से हुई फिर एक और मौत
बीकानेर । जिले में आज सुबह नापासर की 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की भी मौत…
अपहरण कर सूरत ले जाकर किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोखा,अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में नोखा थाने का टॉप 10 वांटेड फरार आरोपी…
बीकानेर : पारिवारिक झगड़े के चलते पत्नी की हत्या, आरोपी पति को किया गिरफ्तार, पढ़ें खबर
नोखा. कस्बे के कुम्हारों के चौक में पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने…
