बीकानेर, श्रीकोलायत। (धर्मेश पुष्करणा)। बीकानेर शहरी क्षेत्र औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में फेल रही कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग कोलायत सक्रिय है, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उपखण्ड के हदां ग्राम पंचायत भवन में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। जिसमे अभी तक 104 जनों की जांच की गई । जांच सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जांच की जाएगी। साथ ही लोगो को कोरोना संक्रमण के बचाव औऱ सोशल डिस्टेंस औऱ मास्क का उपयोग करने की हिदायत दी गई। जांच शिविर के दौरान छांव औऱ पेयजल की व्यवस्था की गई है। जांच शिविर में एलटी राजूराम ,गोपीचंद पालीवाल ,जोधसिंह ,अहमद राजा आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
बीकानेर : अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटाई, जवानों ने पकड़कर विभाग को किया हवाले, पढ़े खबर
बीकानेर, सीमा सुरक्षा बल (BSF) का काम सीमा पर देश की रक्षा करना है, लेकिन…
किसानों का कलेक्ट्री पर प्रदर्शन, श्रीडूंगरगढ विधायक ने किया नेतृत्व
पूर्ण कर्जमाफी के साथ स्वामिनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग बीकानेर। किसानों की…
बीकानेर के इन दो क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू, देखे खबर
बीकानेर। बीकानेर में कोरोना की दस्तक के साथ ही जिला प्रशासन व पुलिस विभाग अलर्ट मोड…
